Posts

छोड़ दो मुझे अकेला..😔😔

एक बात मेरे जहन में हमेशा रहती है कि जब लोग हमें जानते हैं कि हम हर बात समझ सकते हैं तो वो अपनी बांसुरी क्यों बजाते रहते हैं। क्या वो यह जाहिर करना चाहते हैं कि उनसे समझदार इस दुनिया में कोई नहीं है...। कई बार इतना गुस्सा आता है कि उनका मुंह ही तोड़ दूँ और किस्सा ही ख़तम कर दूँ। हाँ मैं मानता हूं कि मैं कई जगह कुछ कमजोर हूँ। जैसे की पढाई में, पर यह भी तो सही नहीं है, कि जो कमजोर है उसे कुछ आता ही न हो... भाई उसे भी सब पता है, जो तुम उसे समझा रहे हो। उसके पास भी उसका खुद का दिमाग है, जो ऊपर वाले ने उसे जन्म से ही दिया है। आप उसे कोई नया दिमाग तो दे नहीं सकते की वो आपके इशारों पे नाचे। यकीं मानिये हममे भी कुछ खास जरूर है। हर व्यक्ति में कुछ खास गुण होते हैं जिसे कोई जल्दी पहचान नहीं पाता और उसे उस गुण को जाहिर करने के लिये कुछ समय लगता है। विश्वास रखिये हमे कुछ करने का मौका दीजिये। जरूर बहित आगे जायेंगे। भरोसा रखिये। अन्यथा इतना भी मजबूर न करें की हम हर मर्यादा और दहलीज़ लांघ के सारे रिश्ते ही तोड़ कर सदा के लिए आपसे दूर चले जाएं।

कतरा-कतरा मैं

Image
कतरा-कतरा मैं बहकता हूँ  तिनका-तिनका मैं बिखरता हूँ,  रोम-रोम तू महकता है,  जर्रा-जर्रा मैं तुझमें पिघलता हूँ।

तेरी आँखों में

Image
तेरी आँखों में जब से मैंने अपना अक्स देखा है,  मेरे चेहरे को कोई आइना  अच्छा नहीं लगता। खोया इतना कुछ कि फिर पाना न आया,   प्यार कर तो लिया पर जताना न आया,   आ गए तुम इस दिल में पहली ही नज़र में,   बस हमें आपके दिल में समाना ना आया।

मेरी आँखों में तुम

Image
मेरी आँखों में तुम अपनी परछाइयाँ देख लेना, फुरसत मिले तो दिल की वीरानियाँ देख लेना, तुम नहीं जानती गर क्या है तुम्हारी अहमियत, जरा पलटकर तुम हमारी कहानियाँ देख लेना।

तुझे हम फिर से चाहेंगे...

रहा नहीं जाता सनम एक पल भी दूर तुमसे,  उम्र सारी बिछड़ कर सनम हम कैसे गुजारेंगे।  तड़प कर टूट ही जाएगी मेरे दिल से मेरी साँसें,  कफ़न में लिपट कर भी सनम तुझको पुकारेंगे।  नशे में चूर होगी तू किसी ग़ैर की बांहों में,  दबाकर लकड़ियों में जब मुझे दुनिया जलायेगी।  छोड़ देंगे तेरी दुनिया नजर तुझको ना आएंगे,  खुदा के पास जाकर के दास्ताँ तेरी सुनाएंगे।  अगर दी उसने ज़िन्दगी उतरे फिर से ज़मीं पर,  तो ये वादा रहा तुझसे तुझे हम फिर से चाहेंगे। रहा नहीं जाता सनम एक पल भी दूर तुमसे, उम्र सारी बिछड़ कर सनम हम कैसे गुजारेंगे।

रह न पाओगे

Image
रह न पाओगे भुला कर देख लो,  यकीं न आये तो आजमा कर देख लो,  हर जगह महसूस होगी मेरी कमी,  अपनी महफ़िल को कितना भी सजा कर देख लो।

बहुत उदास है

बहुत उदास है ,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,सब तेरे जाने से, हो सके तो लौट आ,,,,,,,,,,,,,,किसी बहाने से !! तू लाख खफा सही पर,,,,,,,एक बार तो देख ले, सब टूट से गए है,,,,,,,,,,,,,,,तेरे रूठ जाने से !!

ज़िन्दगी में यहाँ

सब कुछ हासिल नहीं होता ज़िन्दगी में यहाँ , किसी का "काश" तो किसी का "गर" छूट ही जाता है ...

इश्क़ से क्या नाराज़गी

रोते रहे तुम भी, रोते रहे हम भी, कहते रहे तुम भी और कहते रहे हम भी, ना जाने इस ज़माने को हमारे इश्क़ से क्या नाराज़गी थी, बस समझाते रहे तुम भी और समझाते रहे हम भी।

गुजारिश हमारी

गुजारिश हमारी वह मान न सके, मज़बूरी हमारी वह जान न सके, कहते हैं मरने के बाद भी याद रखेंगे, जीते जी जो हमें पहचान न सके.