एक बच्चा एक ख्वाब जो न सोने पे मज़बूर कर दे। कुछ ऐसे ख्वाब आते है जिन्हे हकीकत में देखना या जीना बोहोत मुश्किल लगता है। कल रात मुझे एक सपना आया जिसने मुझे जागने पे मज़बूर कर दिया। एक बच्चा जो अपनी तलाश में था। मैं अपनी गहरी नींद में सोया हुआ था। दिन भर का थकान और टेंशन से भरा दिमाग था। नींद तो वैसे भी बोहोत मुश्किल से ही आती है, पर ख़याल जब भी आता है तो सोने नहीं देता। किसी न किसी वजह से जाग ही जाता हूँ। मैं किसी पार्टी में था और अपना खाने का प्लेट लिए टेबल की तरफ बढ़ रहा था। अच्छी पार्टी चल रही थी, काफी सरे लोग भी आये हुए थे। किसी अमीर घर की शानदार पार्टी में मैं शरीक हुआ था। वैसे मेरे लिए ये पार्टी काफी वीआईपी थी की इतनी अच्छी पार्टी में जाने का मौका मिला। काफी सारे लोगों से बात चीत हो रही थी, सब एक दूसरे के साथ घुले मिले हुए थे। खाने का टाइम हुआ सब अपना-अपना प्लेट लिए खाने को जाने लगे। हम भी अपनी प्लेट लिए खाने के लिए चले, मैं अपने ग्रुप में था। हमने प्लेट मे...